Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूली बच्चे एवं उनके पालक को ठोकर मारने वाले आरोपी पर कार्यवाही में लापरवाही

प्रेस विज्ञप्ति

दिनाँक 06/12/2025

आम आदमी पार्टी

जिला नारायणपुर

*लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूली बच्चे एवं उनके पालक को ठोकर मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पूंजीपति को पुलिस में स्वयं सरेंडर करने के बाद भी केवल तीन घंटे में छोड़ देना नारायणपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है-नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आप छत्तीसगढ़*

आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विगत दिनो जिले के हृदय स्थल घड़ी चौक नारायणपुर मे स्कूली बच्चे व पालक को अपने कार से ठोकर मारकर दुर्घटना को अंजाम देकर पुलिस मे सरेंडर किया पर बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी परिवार दुख मे डूबी थी इसी दरम्यान आरोपी पैसे के दम पर पुलिस थाना से रिहा हो गया इससे जिले की जनता के बीच मे कानून के ऊपर से भरोसा उठ गया आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह निर्णय न्याय व्यवस्था, पुलिस की विश्वसनीयता और आम जनता की सुरक्षा—तीनों के साथ समझौता है। इतने गंभीर अपराध के बाद भी आरोपी को तत्काल रिहा करना साफ दर्शाता है कि पुलिस धनबल एवं प्रभाव के दबाव में काम कर रही है।

आम आदमी पार्टी की मांग आरोपी को तत्काल पुनः गिरफ्तार किया जाए।संबंधित पुलिस अधिकारियों पर जांच एवं कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए।पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा की गारंटी प्रदान की जाए।

नरेन्द्र नाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत कार्यावाही नहीं की, तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

मीडिया

आम आदमी पार्टी,नारायणपुर

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन