Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : शहीद जवान खोटलू राम कोर्राम को नारायणपुर पुलिस द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद जवान खोटलू राम कोर्राम को नारायणपुर पुलिस द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि*

नारायणपुर पुलिस द्वारा आज 21 मई 2025 को अबूझमाड़ क्षेत्र में संचालित ऐतिहासिक नक्सल विरोधी अभियान एवं उसमें शहीद हुए वीर जवान खोटलू राम कोर्राम के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया।

शहीद जवान खोटलू राम कोर्राम ग्राम भटबेड़ा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर के निवासी थे। उनका जन्म दिनांक 01 जनवरी 1987 को हुआ था तथा उन्होंने दिनांक 08 सितम्बर 2023 को पुलिस विभाग में गोपनीय सैनिक के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की थी। अल्प समय की सेवा अवधि में ही उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस एवं अनुशासन के साथ किया। दिनांक 21 मई 2025 को अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए गए विशेष नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

ज्ञात हो कि 21 मई 2025 को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच एक बड़ा एवं महत्वपूर्ण अभियान संचालित किया गया था। यह मुठभेड़ नारायणपुर–बीजापुर सीमा के घने जंगलों में हुई थी, जो लगभग 50 घंटे तक चली। इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं कोंडागांव जिलों की डीआरजी सहित अन्य सुरक्षा बलों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अभियान के दौरान सीपीआई (माओवादी) संगठन के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ “बसवराजू” समेत कुल 27 माओवादी मारे गए थे, जिसे नक्सल विरोधी अभियान की एक ऐतिहासिक सफलता माना गया। यह अभियान नक्सल मुक्त भारत की दिशा में सबसे अहम कड़ियों में से एक साबित हुआ।

नारायणपुर पुलिस द्वारा इस अवसर पर शहीद जवान के बलिदान, समर्पण एवं साहस को याद करते हुए कहा गया कि उनके जैसे वीर जवानों के त्याग एवं कर्तव्यपरायणता के कारण ही क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा स्थापित हो पा रही है। शहीद गोपनीय सैनिक खोटलू राम कोर्राम का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा तथा नारायणपुर पुलिस उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगी।

अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

*“शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमर धरोहर है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन