Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पत्नी की हत्या एवं Pnb बैंक के ग़बन के मामले में आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नारायणपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : पीएनबी बैंक गबन मामला और महिला की हत्या प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

पंजाब नेशनल बैंक में लगभग ₹30,67,500/- के गबन एवं धोखाधड़ी मामले का खुलासा।

🔹महिला हत्या प्रकरण में आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

🔹नारायणपुर पुलिस द्वारा आर्थिक एवं जघन्य अपराधों पर त्वरित कार्रवाई जारी।

नारायणपुर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ओर बैंक धोखाधड़ी एवं गबन के मामले का पर्दाफाश किया गया, वहीं दूसरी ओर महिला हत्या प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मामला 1 : बैंक धोखाधड़ी एवं गबन

Punjab National Bank, नारायणपुर शाखा में खातों की जांच के दौरान कुछ खातों में अनियमितता एवं संदिग्ध लेन-देन पाए गए। बैंक प्रबंधन द्वारा थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच में पाया गया कि खाताधारकों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी प्रक्रिया अपनाते हुए खातों से राशि निकालकर अन्य खातों में स्थानांतरित की गई। इस प्रकार कुल लगभग ₹30,67,500/- की राशि का गबन किया गया।

मामले में आरोपी तिलक राम मंडावी (38 वर्ष), निवासी पलटपारा गढ़बेंगल को दिनांक 18.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

🔴 मामला 2 : महिला हत्या प्रकरण

दिनांक 05.02.2026 को जिला अस्पताल नारायणपुर से सूचना प्राप्त हुई कि गढ़बेंगल गांव की एक महिला गंभीर अवस्था में भर्ती कराई गई है, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि दिनांक 13.01.2026 को महिला को गंभीर चोट उसके पति द्वारा पहुंचाई गई थी।

उक्त प्रकरण में आरोपी तिलक राम मंडावी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

🟪 पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया ने कहा कि— "नारायणपुर पुलिस अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। आर्थिक अपराधों से लेकर गंभीर अपराधों तक प्रत्येक मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। नागरिक सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।"

नागरिकों से अपील

🥇 बैंकिंग लेन-देन के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें।

🥈ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक दस्तावेज किसी से साझा न करें।

🥉किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन