Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नारायणपुर जिला पत्रकार संघ ने किया नव चयनित अग्निवीरों का सम्मान

नारायणपुर जिला पत्रकार संघ ने किया नव चयनित अग्निवीरों का सम्मान*

नारायणपुर -नक्सल प्रभावित नारायणपुर की धरती से देश सेवा का जज्बा लेकर निकले 11 युवाओं का चयन अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में हुआ है।

नारायणपुर जिला पत्रकार संघ ने नारायणपुर जिला से चयनित अग्निवीर युवाओं का पुष्पहार से स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पत्रकार संघ ने नारायणपुर जिले का मान सम्मान एवं गौरव बढ़ाने वाले युवाओं को यथासंभव सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर नारायणपुर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि नारायणपुर जैसे आदिवासी बहुत जिले से एक साथ 11 युवाओं का अग्निवीर में चयन होना युवाओं में बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार गणों मोहम्मद फिरोज, गुलाब बघेल, अर्जुन देवांगन, अनुराग पाण्डेय, नंदकिशोर नाग, दीपक गोटा, कपिल दीक्षित ने युवाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

​ इस वर्ष नारायणपुर जिले के होनहार युवाओं राकेश वड्डे (ग्राम मातला), ​मोनू वड्डे (ग्राम आमगांव),​सुकमन वड्डे (ग्राम तालागांव), ​राजेश सलाम (ग्राम कोंगेरा), ​सुनील कुमार उईके (ग्राम कुंहलि) ,​ईश्वर सलाम (ग्राम मालेचुरा),​रसू कोर्राम (ग्राम कौशलनार),​मनीराम करंगा (ग्राम भारंडा),​अनिल कोर्राम (ग्राम रेमावंड), ​अखिलेश यादव (ग्राम खैराबट), ​संतू कुमेटी (ग्राम बोरपाल) का चयन हुआ है।उल्लेखनीय हैं कि अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवाओं को 4 साल तक सेना में सेवा का अवसर मिलता है। इसके बाद 25% अग्निवीरों को स्थाई सेवा में लिया जाएगा जबकि शेष को सेवा निधि पैकेज के साथ अन्य अवसर मिलेंगे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन