Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : नगर पंचायत पामगढ़ में पार्षद और निजी क्लीनिक संचालक की मौत से मचा हड़कंप

बिलासपुर । जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में नगर पंचायत पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और जोहित खरे शामिल हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं मौत की वजह को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब पीने के दौरान चार लोग एक साथ बैठे थे। बताया जा रहा है कि सभी शराब के साथ चखना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य दो लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

तबीयत बिगड़ने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लाया गया, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, पार्षद रामखिलावन जांगड़े की सिम्स अस्पताल में मौत हो गई, जबकि जोहित खरे ने अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक जोहित खरे की पुत्री मनीषा खरे से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पिता के साथ पनगांव निवासी राजा खरे उर्फ कमलनाथ और अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

वार्ड पार्षद रामखिलावन जांगड़े के निधन से नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल, यह स्पष्ट होना बाकी है कि दोनों की मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मामले में जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन