Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

: आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल

सुनील सिंह की रिपोर्ट आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल   बाढ़ से बचाव के लिए नगर सेना मुस्तैद   अपात स्थिति से निपटने बचाव सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था नारायणपुर, 25 सितम्बर 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस, वन, नगर सेना, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, जनपद पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय के समीप स्थित बिंजली डेम में आपदा प्रबंधन के तहत् बाढ़ से बचाव के लिए नगर सेना के जवानों द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति मे लोगों को सुरक्षित बचाने और उनके प्रथम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल किया गया। राजस्व एवं नगर सेना के जवान विशेष रूप से उपस्थित थे। जिला नगर सेनानी मनोहर लाल चौहान ने बताया कि मानसून के दौरान बाढ़ की स्थिति में नगर सेना बचाव के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। आपदा प्रबंधन के तहत् इसके लिए व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि बाढ़ की स्थिति मे आवश्यकता पड़ने पर कैम्प की व्यवस्था की जाएगी। बाढ़ बचाव के लिए एक एल्युमिनियम बोट है, जिसमें एक साथ 10 से 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सौरभ दीवान, सीएमएचओ डॉ. एसएस राज, खाद्य अधिकारी अल्लाहउद्दीन खान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। संवाददाता सुनील सिंह प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन