Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : मनरेगा बचाओ संग्राम कांग्रेस ने मौन व्रत करके उपवास कर आंदोलन किया!

मनरेगा बचाओ संग्राम कांग्रेस ने मौन व्रत करके उपवास कर आंदोलन किया!

(जय स्तम्भ चौक मे मौनव्रत कर उपवास रख कर विरोध किया गया)

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) देश की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार देने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत एवं राज्य सरकार द्वारा 10 प्रतिशत राशि वहन कर मनरेगा हितग्राहियों को मजदूरी का भुगतान किया जाता रहा है। किंतु वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इस योजना को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, जो करोड़ों गरीब मजदूरों एवं हितग्राहियों के अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है।

इसी जनविरोधी नीति के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया। आंदोलन के अंतर्गत आज दिनांक 11 जनवरी को नगर के मध्य स्थित जय स्तम्भ चौक पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण मौन व्रत एवं एक दिवसीय उपवास रखा गया।

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा योजना को कमजोर करने के बजाय इसे और सशक्त किया जाए, लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान हो तथा ग्रामीण मजदूरों के रोजगार के अधिकार की रक्षा की जाए। यदि सरकार ने अपनी नीति में परिवर्तन नहीं किया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम मे मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम जिला प्रभारी बिरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनीता मांझी, पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, पूर्व अध्यक्ष अमित भद्र, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष पण्डी राम वड्डे, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, सरपंच एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सुगदू उसेंडी, वरिष्ठ कोंग्रेसी वीपी शुक्ला, शब्बीर बढ़गुजर, गजा पटेल, राजेश साहू, सरपंच गणेश शोरी, कांग्रेस सदस्य रमेश ध्रुव, कृष्णा देवांगन, सुक्कू सलाम, हेमंत सेन, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन