Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : माता मावली मेले की सांस्कृतिक संध्या में पहले दिन स्थानीय लोक नर्तक दलों ने दिया मनमोहक प्रस्तुति

मावली मेले की सांस्कृतिक संध्या में पहले दिन देखने को मिली स्थानीय लोक नर्तक दलों की मनमोहक प्रस्तुति

नारायणपुर, 12 फरवरी 2026//माता मावली मेला में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मेले के प्रथम दिन 11 फरवरी को स्थानीय लोक नर्तक दलांे द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। लोक नर्तक दलों द्वारा मांदरी नृत्य, गेड़ी नृत्य जैसे विभिन्न पारंपरिक नृत्य का प्रस्तुति दिया गया। लोक नृत्य मे जिले के विभिन्न ग्रामों से आये युवक युवतियो ने पारंपरिक वेशभूषा, श्रृगांर करके पूरे ताल और लय के साथ नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। स्थानीय नृत्य दलों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मान राशि प्रदाय किया गया। इसी क्रम मे 12 फरवरी को बस्तर अंचल लोकरंग ग्रुप सोनू मानिकपुरी की प्रस्तुति दी जायेगी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. राजेन्द्र सिंह, सीएमओ नगरपालिका आशीष कोर्राम, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन