✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : कैथा गांव के धनवारपारा में महिला की हत्या की घटना से गांव में सनसनी
Ten Singh Thakur
Sat, Oct 24, 2026बिलासपुर। सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव के धनवारपारा में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पहचान करीब 45 से 50 वर्षीय लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कैथा गांव के धनवारपारा में महिला की हत्या की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल महिला की हत्या किसने की और वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
अब पुलिस जांच के बाद ही महिला की हत्या के कारणों और वारदात से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सभी की नजरें पुलिस की जांच पर टिकी हुई हैं
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन