Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : कृष्णा विहार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, राम दरबार और आतिशबाजी ने मोहा मन

जांजगीर चांपा 22 अक्टूबर 2026। कृष्णा विहार कॉलोनी में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनायांं गया। कार्यक्रम में राम दरबार की भव्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम के आदर्शों और अधर्म पर धर्म की विजय के संदेश के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं।

उत्सव के दौरान शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से जगमगा दिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी का कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। आयोजन में पूरे कॉलोनीवासियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता निभाई।

अध्यक्ष विश्वजीत राठौर एवं सहयोगी डॉ अजय राठौर तथा विजय राठौर के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव ने कॉलोनी में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उत्सव के दौरान कॉलोनी का माहौल भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा। राकेश कलचुरी ने धार्मिक गीत गाकर माहौल बना दिया

कार्यक्रम को रविन्द्र राठौर, के.सी. अग्रवाल, मनोज चंद्रा अध्यक्ष कृष्णा विहार सहकारी समिति, पुरोहित पंडित साकेत तिवारी ने संबोधित किया। मंच संचालन घनश्याम साहू सचिव दुर्गा उत्सव समिति तथा देवेंद्र यादव एवं आभार प्रदर्शन सुमित राय अध्यक्ष दुर्गा उत्सव समिति ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन