युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : बिना नंबर के ऑटो और दोपहिया वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, चालकों को नियमों की दी समझाइश*
Ten Singh Thakur
Sun, Oct 4, 2026
बिना नंबर के ऑटो और दोपहिया वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, चालकों को नियमों की दी समझाइश🛟जगदलपुर, 3 अक्टूबर 2026। आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने यातायात पुलिस ने बिना नंबर के संचालित ऑटो एवं दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों और नंबर प्लेट की अनिवार्यता की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की समझाइश दी।🛟पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार धोत्रे के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बिना नंबर के वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात कार्यालय लाकर वाहन के पंजीयन, नंबर प्लेट, आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जानकारी दी गई।🛟नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर वाहन संचालित करने से पहले उसका पंजीयन और नंबर प्लेट सुनिश्चित करना जरूरी है।🛟पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना नंबर अथवा आवश्यक दस्तावेजों के वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।🛟कार्रवाई के दौरान यातायात उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको, यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंह, निरीक्षक कमलेश देवांगनदेवांगन, सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह बघेल, राजकुमार आदिल, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, प्रीतम ठाकुर, आरक्षक धनंजय बघेल, यशवंत ठाकुर, हेमंत दीवान, चैनूराम सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
🛟 युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन