Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर : माड़ मैत्री चौपाल के माध्यम से अब गाँव -गाँव तक पहुंच रहा तालुका विधिक सेवा के प्रावधानों की जानकारी ।

माड़ मैत्री चौपाल के माध्यम से अब गाँव -गाँव तक पहुंच रहा तालुका विधिक सेवा के प्रावधानों की जानकारी ।

ग्राम पंचयात ईरको में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव* श्री खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों कि समस्याओं को समझना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति उनको जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा।

शिविर में **अधिकार मित्र मनीषा माथरा थाना एड़का* के द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सलाह,सहायता, विधिक सेवा के पात्र व्यक्ति, पीड़ित क्षतिपूर्ति, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005,मानव तस्करी, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005,वन स्टॉप सखी सेंटर साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके राजीनामा योग्य प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित टॉल फ्री हेल्पलाईन नं. 15100 की जानकारी दी गई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना एड़का निरीक्षक* श्री सुदर्शन ध्रुव के आदेशानुसार स. उप निरिक्षक श्री आत्म राम टोंडे ** ने नारायणपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए ' मांड़ मैत्री चौपाल कार्यक्रम' के उद्देश्यों ,पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और सामंजस्य स्थापित करने एवं इसके थीम वाक्य " विग्रह से विश्वास'' के संबंध में जानकारी दी गई।

ग्रामीणों एवं युवा साथियों को खेलों से जुड़ाव, रोजगार, स्वास्थ्य के प्रति सहज़ रहने , ,नशाखोरी से दूर रहने हेतु जागरूक किया किया गया। गाँव के कुछ युवाओं को "माड़ मित्र "के रूप में चयनित किया गया ताकि पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने, गांव की समस्याओं एवं हालचाल से पुलिस को अवगत कराने, पुलिस के सतत् संपर्क रहने, तथा समय समय पर सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया, वही सड़क सुरक्षा, ड्राविंग लाइसेंस सम्बन्धी ज़रूरी दस्तावेजों व यातायात के नियमों को पालन करने लिए जागरूक किया गया साथ ही सायबर अपराध, सायबर ठगी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दे कर टॉल फ्री नं. 1930 व डायल 112 के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया, शिविर में थाना स्टाफ प्रा.आरक्षक वल्लभ सिन्हा, आ. लीलाधर यादव एवं गांव के सरपंच चन्द्रबती दुग्गा,वार्ड पंच, कोटवार,गायता,पटेल एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन