Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पुनर्वासित युवाओं को बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता की दी गई जानकारी

पुनर्वासित युवाओं को बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता की दी गई जानकारी*

भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत RSETI बीजापुर में कार्यशाला आयोजित*

बीजापुर, 14 जुलाई 2026/ भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत समर्पित संस्था द्वारा मंगलवार को RSETI बीजापुर में पुनर्वासित युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं को समाज के मुख्यधारा से जोड़ते हुए बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय अधिकारों एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में RSETI के निदेशक श्री सेवक राम सोनवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए समर्पित संस्था के राज्य निर्देशक एवं मास्टर ट्रेनर श्री हितेश मिश्रा ने कहा कि वित्तीय साक्षरता के माध्यम से व्यक्ति अपनी बचत का बेहतर प्रबंधन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बन सकता है। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपभोक्ताओं के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंकिंग लोकपाल योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी बैंक द्वारा निर्धारित समय-सीमा में शिकायत का समाधान नहीं किया जाता है, तो उपभोक्ता बैंकिंग लोकपाल के माध्यम से त्वरित न्याय प्राप्त कर सकते हैं।

समर्पित संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों से अपनी बचत सुरक्षित रखने के लिए बैंकों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने माइक्रोफाइनेंस एवं चिटफंड कंपनियों के प्रति सतर्क रहने तथा निवेश से पूर्व उनके भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत होने की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की सलाह दी।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्री हितेश मिश्रा एवं श्री कार्तिक बांधेकर ने बैंक खाता संचालन, बचत योजनाएं, वित्तीय प्रबंधन, केवाईसी प्रक्रिया, बैंक ऋण, जमाकर्ताओं एवं ऋण उपभोक्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, चिटफंड कंपनियों एवं गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यशाला में RSETI बीजापुर के 30 पुनर्वासित प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समर्पित संस्था के एम एंड ई ऑफिसर श्री निमेष साहू, श्री सुरेश कुमार कुड़ियाम, श्रीमती विजयलक्ष्मी मोरला एवं श्रीमती राधा हपका का विशेष योगदान रहा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन