Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नारायणपुर में फिर से चोरो के हौसले बुलंद,सीरियल चोरियों की वारदात को दिया अंजाम ,पुलिस प्रशासन क़ि नाकामी पर उठ रहे सवाल

नारायणपुर में फिर से एक बार चोरो के हौसले बुलंद,सीरियल चोरियों की वारदात को दिया अंजाम ,पुलिस प्रशासन क़ि नाकामी पर उठ रहे सवाल।

जिला नारायणपुर_जिले में लगातार चोरी क़ि घटना से जिला नारायणपुर के वासियो का नींद हराम हो गया हैं, और पुलिस प्रशासन इन चोरियो कि वारदातो को गंभीरता से नहीं ले रही हैं, जिसके कारण लगातार चोरिया हो रही है, और चोरो के हौसले बुलंद होते जा रहे है, हाल हीं में नगर का हृदय स्थल मेन मार्केट सोनपुर रोड में राजा बूट हॉउस और अरिहंत क्लॉथ एन्ड ज्वेलर्स दुकानों में भी चोरो ने चोरी कि वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसकी जाँच पड़ताल अभी तक चल ही रही हैं, इसके बाद नारायणपुर के मेन रोड में स्तिथ विक्रांत इलेक्ट्रोनिक कि दुकान और शिव कुमार अग्रवाल के दुकान में धावा बोला, किन्तु सेटर में सेंटर लॉक होनें से चोर चोरी करने में असफल रहे, पर बाजु में राम मंदिर को दोनों चोरो ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखे दान पेटी से दान राशि को चोरी किया गया और माता सीता के श्रृंगार में लगे गहनो को उठाकर ले गये।

जिला नारायणपुर में शहरी क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी कि वरदातों से पुलिस प्रशाशन सवालिया घेरे में है। की कहीं इन चोरियों में संगठित गिरोह और बाहरी लोगों का हाथ हो सकता है। पिछले दिनों एक ही रात में एक साथ पांच मंदिरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसके लिए जिले के विश्व हिन्दू परिषद् के द्वारा पत्र लिखकर आवाज उठाया जिसे हमारे द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नारायणपुर पुलिस ने श्री राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के अपराधी को पकड़ने का दावा किया। इतने दिनों बाद,पुनः उसी पैटर्न में कल रात दिनांक 25 जून 2026 को श्री जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा से ठीक पहले मुख्य मार्ग पर स्थित श्री जगदीश मंदिर, गौरव पथ स्थित भगवान शिव मंदिर और बजरंग कला मंदिर बखरूपारा में यह चोरी होना पुलिस प्रशासन एवं पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल पैदा करता है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन