Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : *जिला नारायणपुर में आम जनता गैस टंकी कि किल्लत से रोजाना हो रहे परेशान*

*जिला नारायणपुर में आम जनता गैस टंकी कि किल्लत से रोजाना हो रहे परेशान*

जिला नारायणपुर में मात्र एक ही गैस एजेंसी होनें से जिला नारायणपुर क़ि जनता को गैस टंकी लेने और ऑनलाइन कराने के लिये एच पी कुशल एजेंशी में घंटो से लाईन लगना पड़ रहा हैं, भरी गर्मी में आम जनता को कोई राहत नहीं, घंटो लाईन लगे आम जनता कि सुविधा को अनदेखा किया जा रहा हैं, पिछले कुछ दिनों पहले भी गैस क़ि किल्लते हुई थी, ज़ो निरंतर समस्या बरकरार हैं,

जिला नारायणपुर में जनसंख्या के आधार पर एक ही गैस एजेंशी होना भी बहुत बड़ा कारण हैं, एक ही एजेंशी होनें से कुशल एच पी गैस एजेंसी पुरे जिला नारायणपुर में गैस सप्लाई करने में असफल हो रहे हैं, वर्तमान में जिला नारायणपुर में एक और गैस एजेंशी क़ि आवश्कता हैं, जिससे जिले वासियो को गैस क़ि विकट समस्या से निजात मिल सकेगा, पिछले 20 से 25 सालो से जिला नारायणपुर में एक ही एजेंशी होना ही सबसे बड़ा कारण हैं, समय के साथ जिले नारायणपुर में पिछले 20 से 25 सालो में जनसंख्या क़ि भी वृद्धि हुई हैं, जिसके कारण एक ही एजेंसी गैस कि किल्लतो को कम नहीं कर पा रहा हैं, दिन प्रतिदिन और गैस कि किल्लते बढ़ती जा रही हैं, पर इसकी सुध लेने के लिये और जिला नारायणपुर कि आम जनता को राहत मिल सके, उसके लिये, शासन प्रशासन कि ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं, जिला नारायणपुर को जिस गति से विकास कि गति में जाने की बाते करते हैं, पर यहां तो एक छोटी सी समस्या का समाधान करने में बरसो लग जाते हैं,

अब देखना होगा कि गैस कि किल्लतो से क्या जिला नारायणपुर कि आम जनता को कब तक राहत मिल सकेगा, और शासन प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाती हैं, और जल्द से जल्द कोई ठोस निर्णय लेते हुये जनता कि समस्याओं का समाधान करती हैं,

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन