Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : ओरछा और कोहकामेटा में देखने को मिली आदिवासी कला और परंपरा की भव्य प्रस्तुतियां*

बस्तर पंडुम 2026 के रंग में रंगा ओरछा विकासखंड ओरछा और कोहकामेटा में देखने को मिली आदिवासी कला और परंपरा की भव्य प्रस्तुतियां

लोकसंस्कृति के संरक्षण और कलाकारों के प्रोत्साहन का सशक्त मंच बना बस्तर पंडुम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को सहेजने के उद्देश्य से ओरछा विकासखंड में बस्तर पंडुम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ओरछा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ओरछा में 15 जनवरी तथा ग्राम कोहकामेटा में 17 जनवरी को आयोजित कार्यक्रमों में आदिवासी कला और संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

आयोजन के दौरान बस्तर अंचल की लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खानपान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, आभूषण और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। बस्तर पंडुम 2026 के माध्यम से जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य, आंचलिक साहित्य, वन औषधि तथा पारंपरिक व्यंजन और पेय पदार्थों के मूल स्वरूप के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया।

विभिन्न अंचलों से आए प्रतिभागियों ने बस्तर की 12 पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं में नृत्य, संगीत, पारंपरिक वाद्य, हस्तशिल्प, वन औषधि और स्थानीय व्यंजनों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का कहना था कि बस्तर पंडुम लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक गर्व की भावना को मजबूत करने और ग्रामीण कलाकारों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में कलाकारों और प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को व्यापक जनसमर्थन और उत्साह मिला।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन