Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर : नारायणपुर में अंडर-20 मेन्स नेशनल फुटबॉल का हुआ भव्य समापन, नारायणपुर बन रहा फुटबॉल गढ़

नारायणपुर में अंडर-20 मेन्स नेशनल फुटबॉल का हुआ भव्य समापन, नारायणपुर बन रहा फुटबॉल गढ़

नक्सलगढ़ के नाम से पहचाने जाने वाला नारायणपुर अब अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। लगातार राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन से नारायणपुर अब “फुटबॉल गढ़” के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 मेंस नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन आज नारायणपुर में हुआ। समापन कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्य मंत्री तथा खेलमंत्री अरुण साव व स्थानीय विधायक एवं वन तथ जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए।

RKM फुटबॉल एकेडमी, नारायणपुर एक बार फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में खास मुकाम बनाया। लगातार तीसरा वर्ष है जब अंडर-20 मेंस नेशनल फुटबॉल का आयोजन यहां किया गया। अकादमी को अब तक 350 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने का गौरव प्राप्त है, जिससे इसकी पहचान देशभर में मजबूत हुई है।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 33 टीमें हिस्सा लेकर 02मई से 27 मई तक अपने खेल का प्रदर्शन किया। RKM अकादमी का शानदार मैदान और बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी खिलाड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां खेलने का सपना हर खिलाड़ी देखता है।

फाइनल मुकाबला मिजोरम और केरल के बीच खेला गया, जिसमें केरल की टीम ने कशमकश भरे मैच में मिजोरम को 02-04 के अंतर से फटखनी दी। मध्यांतर तक मिजोरम 02 से आगे थी मध्यांतर उपरांत केरल ने जोरदार प्रदर्शन का फाइनल 2-4 से अपने नाम किया।

नारायणपुर में इस तरह के बड़े आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है, बल्कि क्षेत्र की छवि भी तेजी से बदल रही है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। मैच के दौरान बीएसएफ जवानों बैंड जो भिलाई से आई थीं सबका मन मोह लिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, आश्रम के सचिव व्याप्तानंद महाराज,छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसियेशन के वाइस प्रेसिडेंट, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, जिला प्रशासन के अधिकारी, खेल अधिकारी, भारी संख्या स्कूली बच्चे नागरिक गण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन