Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

बस्तर संभाग हेड अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जायसवाल निको द्वारा निःशुल्क नेत्रजांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित

जायसवाल निको द्वारा निःशुल्क नेत्रजांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित

छोटेडोंगर/ नारायणपुर-जायसवाल निको इंडस्टीज लिमिटेड छोटेडोंगर लौह अयस्क खदान जिला नारायणपुर द्वारा समय समय पर सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतरगत ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करती आ रही है इसी सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतरगत जायसवाल निको इंडस्टीज लिमिटेड छोटेडोंगर लौह अयस्क खदान जिला नारायणपुर द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्रकजांच एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन राजपुर,बड़गाव एवं छोटेडोंगर ग्राम में किया गया।

तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्रजांच एवं चश्मा वितरण शिविर में कुल 245 से अधिक ग्रामीणों ने अपना नेत्र जाँच कराया। इस शिविर में कुशल नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों की आँखों की जांच की और गंभीर नेत्र पीड़ित मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया एवं उपचार की सलाह दी गई तथा उसके अनुरूप चश्मा निर्माण के लिए प्रेषित किया गया। जिसे चश्मा बनने के बाद में निको आफिस छोटेडोंगर के माध्यम से वितरण किया जायेगा।

ऐसे शिविर ग्रामीणों में स्वास्थय जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।जायसवाल निको इंडस्टीज लिमिटेड छोटेडोंगर लौह अयस्क खदान जिला नारायणपुर द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वस्थ्य शविर आयोजित करने का संकल्प लिया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन