Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया

दिनांक 10 मई 2026 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें दंत चिकित्सक डॉक्टर शिल्पा देवाँगन ने सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 54 युवक एवं युवतियों के दांतों का चेकअप किया और दांतों, मसूड़ों और मुंह से जुड़ी समस्याओं के निदान, उपचार और रोकथाम हेतु निशुल्क परामर्श दिया l डॉ शिल्पा देवांगन ने युवाओं को बताया कि सुबह और रात को खाने के बाद ब्रश करें। मसूड़ों की बीमारियों से बचने के लिए फ्लॉसिंग (धागे से सफाई) करना भी बहुत जरूरी है। सही तकनीक से ब्रश करें l ब्रश को मसूड़ों से 45 डिग्री के कोण पर रखकर हलके हाथों से सर्कुलर मोशन में ब्रश करें। बहुत ज़ोर से ब्रश न करें, इससे इनेमल को नुकसान हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें l कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन करें, जो दांतों की जड़ों को मजबूत करते हैं। मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए जैसे टॉफी, चॉकलेट, और कोको-कोला जैसे मीठे और अम्लीय पेय पदार्थों का सेवन कम करें, क्योंकि ये दांतों में सड़न का कारण बनते हैं। भरपूर पानी पिएं l दिन भर में पर्याप्त पानी पीने से मुंह में लार बनती है, जो दांतों में फंसे भोजन के कणों और एसिड को धोकर साफ करती है। जीभ की सफाई अच्छे से करनी चाहिए l जीभ पर भी बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, इसलिए टंग क्लीनर का उपयोग करें। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से दांतों पर दाग लगते हैं और मसूड़ों की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं और साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट से दांतों की जांच जरूर कराएं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा एवं सदस्य श्रीकांत तिवारी के द्वारा डॉक्टर शिल्पा देवांगन को शॉल एवं श्रीफल देखकर सम्मानित किया और उनके द्वारा युवाओं का निशुल्क में डेंटल चेकअप करने के लिए परिषद की ओर से आभार व्यक्त किया गया l

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन