Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप

तेन सिंह ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप नारायणपुर, 08 मार्च 2025 // प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद नारायणपुर के विकास के लिए राज्य सरकार से मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अध्यक्ष और पार्षदों से कहा कि टीम के साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें ताकि नारायणपुर नगर पालिका को राज्य का सबसे खूबसूरत और विकसित नगर बनाया जा सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, शालिनी राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ सचिकानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीम गौतम पाटिल, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6364047084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन