Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : किसानों की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, 18 वर्ष मूल बस्तरिया समाज ने खोला मोर्चा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:

किसानों की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, 18 वर्ष मूल बस्तरिया समाज ने खोला मोर्चा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: फर्जी रजिस्ट्री रद्द करने, पट्टा बंटवारा और जाति प्रमाण पत्र सरल करने की मांग

सुकमा,दंतेवाड़ा स्थित 18 वर्ष मूल बस्तरिया समाज कल्याण संघ ने सुकमा जिले के गादीरास क्षेत्र में किसानों से हुई बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। संघ ने कलेक्टर सुकमा को तहसीलदार गादीरास के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर फर्जी रजिस्ट्रियों को शून्य घोषित करने की मांग की है।

कीमती सागौन के लिए रची साजिश: ज्ञापन में आरोप है कि कतिपय विचौलियों और भू-माफियाओं ने भोले-भाले किसानों को गुमराह किया। मालिक मकबुजा भूमि पर लगे कीमती सागौन के पेड़ काटने के लिए छल-कपट से किसानों की जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री अपने नाम करा ली गई। संघ ने उच्च स्तरीय जांच कर सभी फर्जी रजिस्ट्रियों को तत्काल अवैध घोषित करने की मांग की है।

4 सूत्रीय मांगों पर अड़ा समाज: संघ ने किसानों और छात्रों से जुड़ी ये प्रमुख मांगें रखीं-

1.फर्जी रजिस्ट्री रद्द हो धोखाधड़ी से कराई गई सभी रजिस्ट्रियों की जांच कर उन्हें शून्य किया जाए।

2.पट्टों का आसान बंटवारा एक पट्टे पर कई परिवारों के नाम दर्ज हैं। आपसी सहमति और काबिज हिस्से के आधार पर नामांतरण व पृथक बंटवारे की प्रक्रिया सरल की जाए ताकि पारिवारिक विवाद खत्म हों।

3.फौती नामांतरण में राहत मृत भू-स्वामियों के वारिसानों का फौती नामांतरण शिविर लगाकर त्वरित गति से किया जाए। तकनीकी अड़चनों में शिथिलता दी जाए।

4.जाति प्रमाण पत्र सरल हों कड़े नियमों और दस्तावेजी जटिलताओं के कारण स्थानीय बच्चों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे। इससे वे उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति और शासकीय योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। नियमों में ढील देकर प्राथमिकता से प्रमाण पत्र बनाए जाएं।

आदिवासी हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बस्तर के किसानों की जमीन और बच्चों का भविष्य दोनों दांव पर हैं। अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो समाज बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रशासन पर नजर गादीरास क्षेत्र के सैकड़ों किसान इस ज्ञापन के साथ खड़े हैं। अब देखना है कि राजस्व अमला भू-माफियाओं पर कार्रवाई करता है या फाइलों में उलझाकर रखता है।

ब्यूरो चीफ सुकमा -प्रमोद कुमार नाग

प्रधान संपादक -तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन