Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

तेन सिंह ठाकुर : शासककिय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में 23 नवम्बर 2025 को NCC Day का उत्साहपूर्ण आयोजन

शासककिय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में 23 नवम्बर 2025 को NCC Day का उत्साहपूर्ण आयोजन

शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में 23 नवम्बर 2025 को NCC Day के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सुबेदार शैलेन्द्र कुमार चंदेल तथा विशिष्ट अतिथि अशोक शोरी, पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सीनियर अंडर ऑफिसर जागेश्वर उसेण्डी, आत्मानंद विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुदीप रंजन शाहा, विद्यालय के NCC अधिकारी श्री पवन देवांगन, NCC कैडेट्स और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत NCC संग के साथ की गई। इसके पश्चात NCC अधिकारी श्री पवन देवांगन द्वारा प्रभावी वेलकम स्पीच दी गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और NCC के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया।इसके बाद चिन्मय साहू ने देशभक्ति से ओतप्रोत स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसने पूरे कार्यक्रम का माहौल एकदम charged बना दिया।विशिष्ट अतिथि जागेश्वर उसेण्डी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरक विचार रखे और disciplined life तथा career opportunities पर फोकस किया।मुख्य अतिथि शैलेन्द्र चंदेल ने युवाओं की भूमिका, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा भविष्य में रक्षा सेवाओं में अवसरों के विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यालय में संचालित NCC गतिविधियों, कैडेट्स की उपलब्धियों और उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन पर प्रकाश डाला।इसके पश्चात छात्रों को A प्रमाण पत्र एवं कैम्प प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे कैडेट्स में विशेष उत्साह देखा गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन