बारिश ने नगरपालिका की निकासी व्यवस्था की खोली पोल, घर में घुसा पानी : नालियों के नियमित साफ सफाई नहीं होने से नालियां जाम , निकासी नहीं होने से घरों में घुसा पानी
Ten Singh Thakur
Tue, Jul 21, 2026
लगातार हो रही बारिश ने नारायणपुर नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। वार्ड क्रमांक 8 स्थित जगदीश मंदिर के आसपास के घरों में बारिश का पानी औरकीचड़ घुसने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मॉड़िन चौक, महावीर चौक, पुराना बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों का बारिश का पूरा पानी एक ही नाली पर निर्भर है। अधिक जलभराव होने के कारण नाली पानी का दबाव नहीं झेल पा रही है, साथ ही बरसात पूर्व नालियों की साफ सफाई नहीं होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो जाती है और सड़कों के साथ-साथ घरों में भी पानी औरकीचड़ भरने लगता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिया तो बनाई गई है, लेकिन उसके माध्यम से पानी की निकासी प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही है। दोनों ओर की नालियों का पानी एक ही दिशा में छोड़े जाने के कारण जलभराव की स्थिति और गंभीर हो जाती है, जबकि दूसरी ओर की नाली लगभग खाली रहती है। नागरिकों ने बीच में डायवर्सन बनाकर पानी का समान वितरण करने की मांग की है, जिससे जल निकासी सुचारु हो सके।क्षेत्रवासियों ने नारायणपुर नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए। यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी बारिश में स्थिति और भयावह हो सकती है तथा लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन