Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर कलेक्टर महोदया ने राज्योत्सव में लगे स्टालों का किया निरीक्षण

*कलेक्टर ने राज्योत्सव में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन*

नारायणपुर, 04 नवम्बर 2025// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नारायणपुर जिले में रजत जयंती वर्ष 2025 एवं राज्योत्सव 02 से 04 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। यह अवसर जिलेवासियों के लिए गर्व का क्षण रहा, जब पूरा नगर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के उत्सव में सहभागी बना।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय बालक विद्यालय मैदान में राज्योत्सव समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी एवं झांकियां लगाई गई है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सभी विभागों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों को सजीव रूप में प्रदर्शित किया गया है।

समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का कलेक्टर ने स्वाद चखते हुए ऑनलाइन भुगतान कर व्यंजन खरीदे। और सभी स्टॉलों में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा रखने का सुझाव दिया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल और अनोखे यंत्रों ने प्रदर्शनी की रौनक को और बढ़ा दिया।

कृषि, शिक्षा, आदिवासी विकास, पंचायत, पुलिस एवं साइबर सुरक्षा, जनसम्पर्क, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी, नगर पालिका, क्रेडा विभाग सहित विभिन्न विभागीय स्टॉलों से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्रियों का भी वितरण किया गया, जिससे लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी और प्रेरणा प्राप्त हुई। पूरा समारोह उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण रहा, जिसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और विकास यात्रा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन