✍️✍️मनोज चंद्रा : संघर्ष से स्वावलंबन तक पहुंची देवकुमारी, बनीं लखपति दीदी
Ten Singh Thakur
Thu, Oct 1, 2026
जांजगीर-चांपा, 30 सितंबर 2026। ग्राम पंचायत बिरगहनी (च) की श्रीमती देवकुमारी ने मेहनत और हुनर के बल पर स्वावलंबन की मिसाल पेश की है। कल्याणी बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने श्रृंगार सदन एवं सिलाई सेंटर शुरू किया और परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।
स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद विभिन्न आजीविका गतिविधियों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर वे ‘लखपति दीदी’ बनीं। साथ ही पशु सखी के रूप में ग्रामीण पशुपालकों को पशुओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर उनकी मदद कर रही हैं।
देवकुमारी के परिवार को महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना का भी लाभ मिला है। उनका कहना है कि महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार कार्य शुरू करना चाहिए। उनकी कहानी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव का संदेश देती है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन