Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण*

*कोंडागांव, 25 जून 2026/* महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने केन्द्र में संचालित विभिन्न प्रकरणों की समिक्षा की। उन्होंने घरेलू हिंसा, प्रेम प्रसंग, रात्रि आश्रय, विवाह विच्छेद एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही केन्द्र के टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रचार-प्रसार की गतिविधियों की जानकारी ली। सखी परिसर एवं काउंसलिंग रूम, आश्रय रूम, रसोई घर का निरीक्षण किया तथा सभी कक्षों को बारी-बारी से देखकर सभी कक्षों का जायजा लिया, उन्होंने केन्द्र प्रशासक, काउंसलर, कार्यालय सहायक, संरक्षण अधिकारी (नवा बिहान) से मुलाकात कर कार्य प्रणाली को समझा और पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की समिक्षा की। निरीक्षण के अंत में डिप्टी डायरेक्टर ने सखी टीम को बेहतर कार्यक्रम संचालन हेतु प्रेरित किया। तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे और अधिक संवेदनशीलता व प्रभावी तरीके से अपने जिम्मेदारीयों का निर्वहन करें। उन्होंने आशा व्यक्त की आने वाले समय में सखी केन्द्र जिले में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सखी के नव निर्माण भवन का भी अवलोकन किया, एवं नये भवन की सराहना की गई।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन