Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : निष्कर्ष बैंक खातों को सक्रिय करने हेतु बैठक संपन्न

निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय करने हेतु बैठक सम्पन्न

30 नवम्बर 2025 तक आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

नारायणपुर, 15 नवंबर 2025// आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत निष्क्रिय बैंक खाते तथा डीइए फंड को ऑपरेटिव कराने के संबंध में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई की अध्यक्षता में 14 नवम्बर को अपरान्ह 04 बजे, जिला पंचायत के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त बैंकर्स तथा स्क्ड उपस्थित रहे।

जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष यदि 10 वर्ष तक बैंक खाते में लेन-देन न हो तो उसमें जमा राशि और व्यज बैंक के द्वारा फंड में जमा कर दिया जाता है। यह रिजर्स बैंक ऑफ इंडिया के अंतर्गत संचालित है। राज्य शासन विभिन्न विभागों, संचालनालय, कार्पाेरेशन, कलेक्टर कार्यालय, बोर्ड, निगम, समितियां, विश्वविद्यालय एवं सभी शासकीय संस्थाओं के निष्क्रिय बैंक खातों को 30 नवम्बर 2025 तक निष्क्रिय बैंक खाते में परिवर्तित कराने हेतु राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति से प्राप्त निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित बैंक में जमा करने के निर्देश दिये गये।

दावे की प्रक्रिया पूरी करने के लिये खाताधारक का अनुरोध पत्र, कार्यालय के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता होने संबंधी पत्र, पहचान पत्र हेतु वैध दस्तावेज पासपोर्ट अथवा ड्राइविंग लाईसेंस अथवा वोटर पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड, इसमें से कोई एक दस्तावेज, पासपोर्ट साईज फोटो (आवश्यकतानुसार) सत्यापन कर बैंक शाखा खाते को सक्रिय कर देगी और खाते में लेनदेन की अनुमति देगी। तद्नुसार निष्क्रिय बैंक खाते को ऑपरेटिव बैंक खाता में 30 नवम्बर के पूर्व परिवर्तित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये तथा आगामी बैठक 19 नवम्बर को कृत कार्यवाही के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन