Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या*

*जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या*

*निराकरण करने दिलाया भरोसा*

नारायणपुर, 06 जनवरी 2026// कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में हेमन्त पात्र डुमरतराई द्वारा हाई स्कूल खड़ीबहार के नलकुप में पॉवर पंप स्थापित करने के लिए राशि स्वीकृत करने, सियाराम ग्राम माहका द्वारा धान पंजीयन की त्रुटि सुधारने, संतुराम सलाम ग्राम धौड़ाई द्वारा बिजली पोल आपूर्ति हेतु, रॉय कन्ट्रेक्शन द्वारा जिला निर्माण समिति नारायणपुर का अनुबंध क्रमांक दिनांक 1 अक्टूबर 2018 पोटा केबिन ओरछा में 100 मीटर छात्रावास भवन निर्माण का अंतिम भुगतान दिलाने, धनेश्वरी कोरटिया ग्राम खड़ीबहार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदाय करने, मेहत्तर कुमेटी ग्राम कनेरा द्वारा धान बिक्री टोकन जारी करवाने, हुसैन खान नारायणपुर द्वारा ग्राम पंचायत ओरछा से निर्माण कार्य का भुगतान दिलाने, रामु वडदा ग्राम कोडलियर द्वारा नक्सल पीड़ित परिवार हेतु अनुकंपा प्रदाय करने, अमर सिंह शोरी ग्राम सिरपुर द्वारा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत राशि स्वीकृत करने, शिवबत्ती यादव द्वारा नक्सल पीड़ित को कलेक्टर दर पर कार्य देने, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर बखरूपारा द्वारा ईवी वाहन की सब्सिडी नहीं मिलने, श्रीकांत सिंग बखरूपारा द्वारा शौचालय सह स्नानागार निर्माण कार्य की राशि प्रदाय करने, बालसिंह गावड़े ग्राम कंदाड़ी द्वारा उच्चत्तर अध्ययन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने, अध्यक्ष समीह एक एकता समाज द्वारा नारायणपुर मे मसीह ईसाई कब्रिस्तान एवं समाज के सामुदायिक भवन के लिए भूमि आबंटित करने, छबिलाल चिहरीपारा द्वारा मेरे निजी भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु पुनः कार्यवाही करने, चैतराम कुमेटी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत द्वारा निम्न लिखित निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदाय किये जाने, लच्छन कांगे सदस्य बड़ेजम्हरी द्वारा निर्माण कार्य स्वीकृत करने, राकेश कावड़े जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 द्वारा पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृति करने, सरपंच ग्राम पंचायत नेडनार द्वारा कार्य स्वीकृति प्रदान करने, वासुदेव ग्राम सिंगोडीतराई द्वारा मटेरियल व मजदूरी की राशि दिलवाने, मनीष कुमार नाहर जिला धमतरी द्वारा लंबित बिल भूगतान, सरपंच ग्राम पंचायत ताड़ोपाल द्वारा ग्राम पंचायत ताड़ोपाल के आश्रित ग्राम गोमटेपारा में 3 नग पुलिया स्वीकृत करने, गहरूलाल दुग्गा ग्राम सुलेंगा द्वारा ग्राम पंचायत सुलेंगा में रोड स्वीकृत एवं बिंजली डेम के पुल मरम्मत करने, समस्त ग्रामवासी बोरण्ड द्वारा तालाब गहरीकरण सह सौन्दर्यीकरण एवं सड़क मिट्टी मुरूम सह पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत करने, संतनाथ उसेण्डी जिला पंचायत सदस्य द्वारा ग्राम पंचायत दुग्गाबेंगाल के बेड़ापारा के घरों में एकल विद्युत कलेक्शन उपलब्ध कराने, एड़का रोड गरांजी में एड़का तक सड़क के किराने सोल्डर गड़डे पर मुरमीकरण एवं मरम्मत, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा द्वारा आदर्श एकलव्य विद्यालय भवन निर्माण, समस्त कृषक ग्राम पंचायत छोटेडोंगर द्वारा कास्त भूमि को वन अधिकार पट्टे का दर्जा देने, शिवनंदनी सोनी नारायणपुर द्वारा बे दखली की सूचना, एम.एस. नुरेटी सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा जीपीएफ एवं अवकाश नगदीकरण भुगतान नहीं होने एवं बंशीलाल गावड़े द्वारा निरस्त आवेदन पर कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में 33 प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन