Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, 11 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत बोरगांव सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद एवं बीज भंडारण एवं वितरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर खाद की उपलब्धता तथा वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से खाद और बीज के वर्तमान भंडारण एवं ई-पॉस मशीन से वितरण की जानकारी ली तथा स्टॉक पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को निर्धारित दरों पर समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को खाद एवं बीज प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को किसानों के बीच मूंग एवं ढैंचा बीज का वितरण सुनिश्चित करने तथा हरित खाद के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हरित खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरता में वृद्धि होती है और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री जय कुमार नाग, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेन्द्र नेताम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन