Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

कोण्डागांव, 12 जून 2026/ आगामी नीट परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने शुक्रवार को जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा परीक्षा संचालन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा के आयोजन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, परीक्षा नोडल डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया और पुलिस नोडल डीएसपी श्री रूपेश कुमार सहित पुलिस एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए दो केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी सेजेस जामकोटपारा को निर्धारित किया गया है। परीक्षा में जिले के कुल 629 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन