Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : माओवादी ठिकाने से बरामद ₹86.75 लाख नकदी पर दावा-आपत्ति आमंत्रित "22 जुलाई को होगी सुनवाई

माओवादी ठिकाने से बरामद ₹86.75 लाख नकदी पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

22 जुलाई को होगी सुनवाई

नारायणपुर, 06 जुलाई 2026// थाना कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम घमण्डी-हिकुनार के घने जंगल में पुलिस द्वारा माओवादी संगठन से जुड़ी बड़ी नकदी बरामदगी मामले में अब जब्त संपत्ति के स्वामित्व को लेकर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

पुलिस के अनुसार, माओवादी संगठन के कुछ सदस्यों द्वारा अवैध वसूली एवं उगाही से एकत्रित धनराशि जंगल में छिपाकर रखने की सूचना पर 11 मई 2026 को पुलिस एवं बीडीएस टीम ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। चिन्हित स्थान की खुदाई करने पर जमीन के अंदर से दो स्टील के टिन डिब्बे बरामद हुए।

प्रारंभिक गणना के अनुसार दोनों डिब्बों से कुल लगभग 86 लाख 75 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इनमें 500 रुपये के 173 पैकेट (प्रत्येक में प्रथम दृष्टया 100 नोट), 500 रुपये के 34 अतिरिक्त नोट तथा 2000 रुपये के 4 नोट शामिल हैं। बरामद नकदी को गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। इस संबंध में थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 17 एवं 40 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है।

जब्त संपत्ति के प्रतिधारण अनुज्ञा आदेश के संबंध में सुनवाई 22 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के समक्ष निर्धारित की गई है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त जब्त नकदी पर स्वामित्व संबंधी दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह निर्धारित तिथि एवं समय तक प्रमुख सचिव, गृह विभाग के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन