Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : चारामा पुलिस ने चोरी के 3 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 4 आरोपियों एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया

चारामा पुलिस ने चोरी के 03 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 04 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया।

आरोपियों द्वारा नगर चारामा के दुकानों एवं सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

प्रकरण की जांच के दौरान लगभग 250 सीसीटीवी फुटेज एवं 2000 से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी सहित अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका एवं नगदी रकम बरामद की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू कांकेर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा एवं जिला सायबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण थाना चारामा के अपराध क्रमांक 140/2026 एवं 143/2026 धारा 305(ए), 331(2), 111(2) बीएनएस से संबंधित है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.06.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों एवं घरों का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, कटर मशीन, ड्रिल मशीन, हेमर मशीन, कांसे के गिलास, चांदी की मूर्तियां एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

पुलिस जांच एवं गिरफ्तारी :-

प्रकरण दर्ज होने के बाद थाना चारामा पुलिस एवं जिला सायबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार निगरानी की गई। जांच के दौरान लगभग 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा 2000 से अधिक मोबाइल नंबरों का परीक्षण किया गया।संदेह के आधार पर निगरानी बदमाश सूरज देवागन उर्फ टोटो निवासी दरगहन एवं संजू सोनकर निवासी चारामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों प्रमोद गंगाधर निवासी अंतागढ़ मद्रासीपारा हाल निवासी जगदलपुर, प्रीतम सिंह निवासी भिलाई हाल निवासी जगदलपुर एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर नगर चारामा के दुकानों एवं सूने मकानों में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए नगदी एवं सामान का आपस में बंटवारा कर लिया गया था तथा कुछ रकम अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दी गई। आरोपियों के कब्जे से शेष रकम एवं चोरी गया सामान बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को फरसगांव जिला कोंडागांव क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है।विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

बरामदगी का विवरण :-

- गैस सिलेंडर – 02 नग

- ड्रिल मशीन – 01 नग

- हेमर मशीन – 01 नग

- लोहे का रॉड – 02 नग

- कांसे का गिलास – 02 नग

- चांदी की मूर्ति – 02 नग

- मोबाइल फोन – 02 नग

- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर – 01 नग

- नगदी रकम – ₹11,200/-जुमला कीमती – लगभग ₹84,000/-

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :-

1. सूरज देवागन उर्फ टोटो, पिता सुरेश देवांगन, उम्र 22 वर्ष, निवासी दरगहन थाना चारामा जिला कांकेर।

2. संजू सोनकर, पिता मोहन सोनकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 चारामा थाना चारामा।

3. प्रमोद कुमार गंगाधर उर्फ टकसु, पिता स्व. संतोष कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी अंतागढ़ मद्रासीपारा जिला कांकेर, हाल निवासी जगदलपुर।

4. प्रीतम सिंह, पिता सुरेंद्र सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी भिलाई चरोदा जिला दुर्ग, हाल निवासी नयामुंडा बलीराम कश्यप वार्ड जगदलपुर जिला बस्तर।

5. एक विधि से संघर्षरत बालक।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड :-

सूरज देवागन ( निगरानी बदमाश चारामा)

(01). अपराध क्र. 131/2023 धारा 380,454 भादवि

(02). अपराध क्र. 168/2023 धारा 380,454 भादंवि

(03) अपराध क्र.128/2024 धारा 305,331(3)317,112(1)(2) बीएनएस

(04) अपराध क्र.145/2024 धारा 305,331(3)317,3(5) बीएनएस

(05) अपराध क्र. 154/2024 धारा 305(ए),331(3)3(5),112(1)(2) बीएनएस

(06) अपराध क्र. 124/2025 धारा 305(ए),331(3)3(5),112 बीएनएस

(07) अपराध क्र. 13/2026 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस

(08) अपराध क्र. 83/2024 धारा 380,454,34 भादंवि (थाना नरहरपुर)

जिला बदर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

संजू सोनकर

(01)अपराध क्र.168/2023 धारा 380,454 भादंवि

(02)अपराध क्र. 124/2025 धारा।305(ए),331(3)3(5),112 बीएनएस (थाना चारामा)प्रमोद गंगाधर

(01) अपराध क्र. 35/2025 धारा 305(ए), 331(4)3(5) बीएनएस (थाना अंतागंढ) विधि से सघर्षरत बालक

(01) अपराध क्रमांक 258/2024 धारा 294,323,427,506,34 भादंवि (जगदलपुर )मुख्य आरोपी सूरज देवागन उर्फ टोटो थाना चारामा का निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी चोरी एवं संबंधित अपराधों के मामले दर्ज पाए गए हैं। सूरज देवागन के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

सराहनीय पुलिस टीम :-

उक्त कार्रवाई में थाना चारामा एवं जिला सायबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक साइबर प्रभारी यशवंत श्याम,उनि रूपेन्द्र पटेल, उनि (प्रशि.) हेमंत कुमार, सउनि दुष्यंत दीवान, आरक्षक तरुण सिन्हा, आरक्षक फगनू, सउनि भकेश पटेल, प्रधान आरक्षक सचिन सोरी, आरक्षक रामरतन निषाद एवं आरक्षक जितेंद्र नाग का विशेष योगदान रहा।

कांकेर पुलिस की अपील :-

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर एवं दुकानों की सुरक्षा हेतु सतर्क रहें एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखें।संदिग्ध व्यक्तियों अथवा गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को निकटतम थाना अथवा कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791 55125 पर दें।

आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।कांकेर पुलिस द्वारा प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन