Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : छात्रावास में हड़कंप गर्भवती हुई तीन छात्राएं

छात्रावास में हड़कंप गर्भवती हुई तीन छात्राएं

घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की है । जिले से गंभीर मामला सामने आया जहां गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास की तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई। जानकारी के मुताबिक इन छात्राओं का गर्भ करीब 5 महीने का बताया जा रहा है स्कूल प्रबंधन को जानकारी होने पर स्कूल से निकाल दिया गया था, इनमे से दो छात्राओं ने शनिवार को 12 वीं का अंतिम पेपर दिया तथा एक छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। तीनों का नाम आवासीय पोटा केबिन मे दर्ज है । जानकारी के मुताबिक गर्भवती छात्राओं में से दो नाबालिक भी है इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन छात्राओं के लिए गर्भवती कार्ड भी बनाया गया है इससे संकेत मिलता है कि स्वास्थ्य विभाग को इस की जानकारी थी और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी थी हालांकि मामला सामने आने के बाद छात्रावास की अधीक्षिका का कहना है यह घटना उनके कार्यकाल की नही है , उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है अधीक्षिका के इस बयान के बाद पूरे मामले को लेकर और भी सवाल उठने लगे हैं

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन