Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर : माड़ मैत्री अभियान के तहत कैंपस टू कॉर्पोरेट वर्कशॉप का आयोजन

माड़ मैत्री अभियान के तहत कैंपस टू कॉर्पोरेट वर्कशॉप का आयोजन

नारायणपुर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरांजी में आईटीबीपी 45वीं वाहिनी और जिला पुलिस नारायणपुर के संयुक्त प्रयास से माड़ मैत्री अभियान के तहत “कैंपस टू कॉर्पोरेट” वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक एवं मांग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार योग्य और आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान “विनिंग हार्ट एंड माइंड” तथा “हमन मन तुमचो संस्कृति चो सम्मान करूं से” जैसे स्लोगनों को चरितार्थ करते हुए विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवाओं को बेहतर रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। साथ ही उन्हें स्वरोजगार, स्टार्टअप और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक बदलाव भी देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रशिक्षण सत्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने इस पहल को अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन