Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरे बजट को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

*छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरे बजट को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता*

नारायणपुर में विष्णुदेव साय सरकार के तीसरे बजट को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा वरिष्ठ नेता जगदलपुर के महापौर द्वारा बजट 2026-27 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता हुई। जिसमें में संजय पांडे ने राज्य सरकार के तीसरे बजट की थीम “संकल्प” को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कृषि, शिक्षा और रोजगार सृजन पर केंद्रित है तथा यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप है।

संजय पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश को विकास की नई दिशा देगा। उन्होंने बजट के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह दस्तावेज प्रदेश की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण का रोडमैप है।

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ का बजट

बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश और रोजगार पर फोकस यहां। बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप है। सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था होगी।23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 250 करोड़ रुपए दिए गए हैं।मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपए का बजट , और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की अंतर की राशि आगे भी एकमुश्त दी जाएगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन