जगदलपुर ब्यूरो - भवानी सिंह ठाकुर : बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Ten Singh Thakur
Wed, Sep 23, 2026
जगदलपुर, 23 सितंबर 2026। बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों एवं गुंडा-बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस, जगदलपुर ने लालबाग मैदान स्थित सन सिटी मोड़ के पास देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लहराकर आम नागरिकों को भयभीत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय राजपूत (29 वर्ष), निवासी महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47, नया नाका, जगदलपुर के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जब्त किया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे और साइबर प्रभारी चंद्रहास सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उनि. अरुण मरकाम, अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, प्रउनि. कमलेश प्रजापति, राहुल कुमार यादव, शकुंतला, प्र.आर. धर्मेंद्र कंवर तथा आरक्षक कृष्णा नेताम, मंहगू कश्यप, अमर बेसरा, महेंद्र पटेल, तरुण यादव, वरुण ठाकुर, तामेश्वर चंद्राकर, हरीश, बंसीलाल और रंगलाल खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बस्तर पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर आम नागरिकों में भय पैदा करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
जगदलपुर जिला ब्यूरो - भवानी सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन