Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

भरंडा गाँव छावनी में तब्दील, अवैध धर्मांतरण के चलते क्षेत्र में अशांती : धर्मान्तरण विवाद को लेकर नारायणपुर का भरण्डा गाँव हुआ छावनी में तब्दील,,

धर्मान्तरण विवाद को लेकर नारायणपुर का भरण्डा गाँव हुआ छावनी में तब्दील,,

दो पक्षों में हुई जमकर झूमा झटकी,,लगभग 26 मतआंतरित परिवारों का आरोप है आदिवासी ग्रामीणों ने घर से निकाल कर गाँव छोड़ने का फरमान जारी किया,, अथवा ईसाई धर्म को मनाना छोड़ आदिवासी रीति नीति अपनाने की मांग की है,, वही आदिवासी समुदाय का कहना है कि ईसाई समुदाय मानने वाले लोग आदिवासी रिति नीति एवं देवी देवताओं का अपमान करते हैं वे आदिवासी रीती नीति शामिल हो या गांव छोड़कर चले जाए,, सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,, सुबह से ही बनी हुई है तनाव की स्थिति,, दोनों पक्ष एक दूसरे की बात मानने को नहीं है तैयार। विगत 9 जून की रात से भरंडा गांव कि तासीर गर्म है। रात के अंधेरे में कार मे प्रेस लिखा कर दवाई बांटने के आड़ में कथित दीपक ठाकुर तथा उसके सहयोगी भरांडा गाँव में घर घर जाकर मतांतरण कर लिए झूठी इलाज़ के बहाने,लालच , प्रलोभन देकर तथा दबाव पूर्वक मतांतरण का कार्य किया जा रहा था। जब ग्रामीणों को पता चला कि गाँव में अवांछनीय घटना को कारित करने विधर्मी लोग उपस्थित हुए हैं। जब गांव वालों ने इस तरहके कृत्य का विरोध किया तो दीपक ठाकुर और उसके सहयोगी लोगों के द्वारा ग्रामीणों के साथ मार पीट किए, गंदा गंदा गाली दिए। अचानक हमले से क्षुब्ध और भयभीत ग्रामीण भरांडा थाना में इसकी FIR कराई। पुलिस द्वारा मामुली धारा लगा कर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नही की। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष दिखाई दिया।

दीपक ठाकुर तथा उसके सहयोगी की गिरफ्तारी को लेकर तथा अनुसूचित क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण जैसे गतिविधि की तत्काल बंद करने के लिए 20 जून को सर्व समाज द्वारा बखरुपारा स्थित बाजार स्थल में हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो कर विशाल आक्रोस रैली निकाली गई तथा मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

प्रधान संपादक

Ten singh Thakur

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन