Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान⭐वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का दिया संदेश⭐नारायणपुर, 01 अक्टूबर 2026// वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन इंडोर स्टेडियम, ग्राम पंचायत माहका, जिला नारायणपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद नारायणपुर के अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में तथा वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री कमलापति मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के अनुभव, संस्कार और परंपराओं के महत्वपूर्ण वाहक हैं। उनके प्रति सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।⭐इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नागरिकों को गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर वरिष्ठ नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इस आयोजन को उनके प्रति सम्मान एवं अपनत्व का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति, जिला नारायणपुर से रिटेनर अधिवक्ता श्री चंद्रप्रकाश कश्यप ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा तथा उनके कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।⭐आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से शरीर को स्वस्थ रखने तथा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें औषधियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिकों सहित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी, उप संचालक समाज कल्याण तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के साथ उनके अधिकारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन