Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : दिवंगत आरक्षक के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान

दिवंगत आरक्षक के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान।

पुलिस विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त प्रयास से मिला आर्थिक संबल।

पुलिस मुख्यालय ( छ.ग.)द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू के तहत “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को विभिन्न बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

🟦 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा कांकेर के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक श्री संजय प्रसाद तथा शाखा प्रबंधक चारामा श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा दिवंगत आरक्षक खम्मन लाल सोनवानी के वैध उत्तराधिकारी को 01 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

🟦 कांकेर जिले के थाना आमाबेड़ा में पदस्थ आरक्षक खम्मन लाल सोनवानी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दिनांक 06.11.2025 को उनका दुःखद निधन हो गया।

🟦 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्राप्त सहायता राशि का उपयोग परिवार के भविष्य एवं आवश्यक कार्यों में करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने साइबर ठगी एवं ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने हेतु जागरूक भी किया।

🟦 पुलिस अधीक्षक द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ सतत सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

🟦 यह सहायता राशि न केवल दिवंगत पुलिस कर्मचारी के परिवार के लिए आर्थिक संबल है, बल्कि पुलिस कर्मियों के प्रति राज्य शासन की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति सकारात्मक पहल का भी प्रतीक है।

🟦 कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, मुख्य लिपिक श्री विजय देवांगन, वेतन शाखा प्रभारी श्री राजेश भास्कर, स्थापना प्रभारी आकाश नाविक, कार्यालयीन स्टाफ एवं दिवंगत कर्मचारी के परिजन उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन