Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : धर्मांतरण पर अंकुश लगाने सर्व आदिवासी समाज एकजुट ,छोटेडोंगर गोंडवाना समाज में हुई बैठक

धर्मांतरण पर अंकुश लगाने सर्व आदिवासी समाज एकजुट ,छोटेडोंगर गोंडवाना समाज में हुई बैठक

धर्मांतरित लोगों को घर वापसी का 30 अप्रैल तक का दिया समय

सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा

सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों जताई गहरी चिंता ।धर्मांतरित लोगों से मूल धर्म में आने की अपील

बस्तर में लगातार धर्मांतरण का मुद्दा गहराता जा रहा है,,बड़ी संख्या में आदिवासी अपनी मूल धर्म ,परंपरा,रिती रिवाज और देवी - देवताओ की आस्था को त्याग कर मिशनरीयो के प्रलोभन में आ रहे हैं और अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हैं,,इसे लेकर आज नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर के गोंडवाना समाज भवन में सर्व आदिवासी समाज द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 84 परगना के हजारों लोगों ने धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई,, सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों की माने तो उनका कहना है कि धर्मांतरण का मुद्दा समाज के लिए गहरा संकट बनता जा रहा है यह एक दीमक की तरह है जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है,, छोटेडोंगर गोंडवाना समाज भवन में हजारों की संख्या में एकत्रित सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने एक सूर में धर्मांतरण का विरोध किया,, वही सर्व आदिवासी समाज ने क्षेत्र में धर्मांतरित लोगों के द्वारा किए गये चर्च निर्माण की जांच कर उचित कार्यवाही के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार वेद प्रकाश साहू को सौपा है । वही आगे की रणनिति के लिए 30 अप्रैल को सर्व आदिवासी समाज द्वारा छोटेडोंगर में बड़े स्तर पर बैठक की बात कही गई है।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन