Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में धर्मांतरण कानून के समर्थन में उतरा सर्व समाज*

जिला नारायणपुर में धर्मांतरण कानून के समर्थन में उतरा सर्व समाज*

*नारायणपुर*

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के समर्थन में नारायणपुर में एक विशाल जन सैलाब ने अपनी उपस्थिति के माध्यम से इसका समर्थन किया है 21 अप्रैल 2026 को सर्व समाज के द्वारा आहूत एक विशाल जनसभा साप्ताहिक बाजार स्थल बखरूपारा नारायणपुर में आहूत की गई जिसमें नारायणपुर जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों से जनसभा में हजारों की संख्या में सम्मिलितलोगों के द्वारा अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारित छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का पुरजोर समर्थन किया गया । इस विशाल जनसभा में धर्मांतरण के विरुद्ध जागृत विचारवान एवं समाज निष्ठ लोगों ने अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से बातें रखी । संबोधित करने वालों में सभी समाज के लोग थे सभी ने एक स्वर से सामाजिक आस्था ,परंपराओं और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज उठाने तथा अपने पूर्वजों की बताएं मार्ग रूढ़िवादी परंपरा नार पद्धति तथा अपनी पुरातन संस्कृति की विरासत को बचाने पर जोर दिया ।संबोधन कर्ताओं ने बाहरी व्यक्तियों के द्वारा क्षेत्र के लोगों को धर्म प्रचारक बनाकर विदेशी धर्म के प्रचार हेतु स्थानीय लोगों के इस्तेमाल करने तथा उन्हें भ्रमित करते हुए छल प्रलोभन, दबाव के साथ क्षेत्र के लोगो का धर्मांतरण करने पर अपनी घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए अवैध प्रार्थना गृहों तथा अवैध धर्मांतरण पर कठोरता पूर्वक जांच एवं कार्यवाही की मांग की । क्षेत्र में चल रहे अवैध धर्मांतरण के खेल और अवैध चर्चों के निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाने तथा धर्मांतरित लोगों से शीघ्र मूल धर्म में वापसी की अपील की गईअपील की गई ।ज्ञात होइस विषय पर जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु लगातार जनसभाओं का दौर क्षेत्र में चल रहा है विगत 18 अप्रैल को क्षेत्र के छोटेडोंगर के गोंडवाना समाज भवन में 84 परगना के लोगों के द्वारा एक विशाल जनसभा में संकल्प को प्रकट किया गया था । क्षेत्र के लोगों मेंअवैध धर्मांतरण एवं चर्चाओं तथा प्रार्थना गृहों के निर्माण को लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है ।यदि शासन द्वारा इन पर अंकुश नहीं लगाया जाता है तो आने वाले समय में स्थानीय समाज द्वारा आक्रामक कार्यवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । वर्तमान में शांतिपूर्ण तरीके से घर वापसी की बार-बार अपील की जा रही है ।जनसभा रैली की शक्ल में तब्दील होकर जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को धर्मांतरण कानून के समर्थन तथा धर्मांतरण की प्रक्रिया में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन अनुविभागिय अधिकारी राजस्व को दिया ।सर्व समाज की ओर से सभा को संबोधित करने वालों मेंश्री सुकमन कोर्राम ,श्रीमती संध्या पवार श्री रूपसाय सलाम श्री बृजमोहन देवांगन इंद्र प्रसाद बघेलऔर विभिन्न परगनाओं के अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन