Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : आम आदमी पार्टी ने जमीन रजिस्ट्री का विरोध कर वित्त मंत्री जी का किया पुतला दहन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*आम आदमी पार्टी नारायणपुर*

*02/12/2025*

*5 डिसमिल (लगभग 2200 वर्गफीट) से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री रोक के बाद अब साय सरकार का एक और जनविरोधी फरमान -नरेन्द्र नाग अध्यक्ष,बस्तर लोकसभा आप छत्तीसगढ़*

*"आप" ने किया प्रदेश में जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों में बेतहाशा 500% से 1000% वृद्धि के विरोध में नारायणपुर जिले मे वित्त मंत्री ओपी चौधरी का किया पुतला दहन*

स्थान नारायणपुर। आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा साय सरकार द्वारा प्रदेश मे जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों मे बेतहाशा 500 से 1000% वृद्धि के विरोध प्रदेश के सभी जिलों मे आम आदमी पार्टी कर रही आज विरोध प्रदर्शन उन्होंने कहा 5 डिसमिल (लगभग 2200 वर्गफीट) से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री रोक के बाद साय सरकार द्वारा एक और जन विरोधी आदेश जारी कर दिया गया हैं प्रदेश मे जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों मे बेतहाशा 500 से 1000% वृद्धि कर बीजेपी सरकार यह स्पष्ट कर रही हैं की छत्तीसगढ़ सरकार पूँचीपतियों के हाथो बिक चुकी हैं आम आदमी पार्टी बीजेपी सरकार से अनुरोध करती हैं ऐसे जनविरोधी आदेश कों तुरंत वापस ले अन्यथा आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता एवं प्रदेश की जनता सड़क पर उतरने कों विवश हो जायेगे

उन्होंने कहा अभी विरोध के साथ, बढ़ी गाइडलाइन की दरों की वापसी की मांग को लेकर सरकार को जिलेवार ज्ञापन देकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आज नारायणपुर जिले के जय स्तम्भ चौक मे पुतला दहन किया गया। नरेन्द्र नाग ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो नई जमीन गाइडलाइन दरें घोषित की हैं उसे सिर्फ बड़े जमीन के कारोबारियों के फायदे के लिए बनाया गया है। जमीन गाइडलाइन दर में 10 से 100 प्रतिशत की गयी, बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार तानाशाही पूर्ण फैसला है। सरकार अब खुले तौर पर प्रदेश की जनता के साथ व्यापार करने में जुट गई है जबकि एक चुनी हुई सरकार जनता के हित मे योजना बनाती है लेकिन इस सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिए जा रहे है उनकी मंशा को देखे तो ऐसा लगता है कि ये सरकार अब खुलेआम व्यापार करने आई है इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा। गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूट जायेगा। किसान अपनी खेती जमीन ना खरीद पायेगा और ना ही जरूरत आने पर जमीन बेंच पायेगा।

उन्होंने कहा कि बढ़ी गाइडलाइन दरों से मध्यम वर्ग और गरीब आदमी परेशान नजर आ रहा है और प्रदेश की आम जनता के लिए जब तक सरकार बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें कम नहीं करती तब तक हमारी पार्टी सड़क पर आंदोलन करती रहेगी आज के पुतला दहन कार्यक्रम मे मनकुर पोटाई, सुरजीत ठाकुर,

रामधार करंगा, पंडी करंगा,रूकधर नेताम,मानसिंग नेताम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*मीडिया*

*आम आदमी पार्टी नारायणपुर*

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन