Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: माड़ डिवीजन एवं नुआपाडा डिवीजन में सक्रीय 01 नक्सल दम्पति सहित कुल 22 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।

    तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट सुकमा माड़ डिवीजन एवं नुआपाडा डिवीजन में सक्रीय 01 नक्सल दम्पति सहित कुल 22 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण। शासन के नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत के अभियान के तहत 22 माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में मिली बड़ी सफलता। [video width="848" height="480" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/04/VID-20250418-WA0085.mp4"][/video] छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत को 01 करोड़ रूपये विकास कार्य हेतु प्रोत्साहन देने की है योजना।आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छ0ग0 शासन द्वारा कुल 40 लाख पचास हजार रूपये का ईनाम घोषित है।छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण।आत्मसमर्पित 01 पुरूष एवं 01 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 पुरूष एवं 01 महिला नक्सली पर 05-05 लाख, 02 पुरूष एवं 05 महिला 02-02 लाख, 01 पुरूष नक्सल पर 50 हजार, कुल 40 लाख 50 हजार रूपये के घोषित है ईनाम।नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी सुकमा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा, सुकमा, जददलपुर सीआरपीएफ 02, 74, 131, 217, 219, 223, 226,227,241 एवं कोबरा 203 वाहिनी के आसूचना शाखा की कार्मिकों रही है विशेष भूमिका।जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत’’ सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके षोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 09 महिला सहित 21 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.04.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में श्री आनंद सिह राजपुरोहित, पुलिस उप महानिरीक्षक(परिचालन) रेंज सुकमा, श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री धन सिंह बिष्ट, कमाण्डेन्ट 226 वहिनी सीआरपीएफ, श्री बिरेन्द्र कुमार खंतवाल, द्वितीय कमान अधिकारी, 226 वहिनी सीआरपीएफ, श्री आनामी षरण, द्वितीय कमान अधिकारी 02 वहिनी सीआरपीएफ, श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा, श्री टी. भगद सिह, उप कमाण्डेन्ट 219 वहिनी सीआरपीएफ, श्री महेन्द्र सिंह भाटी, उप कमाण्डेन्ट 203 कोबरा वहिनी, श्री मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान सुकमा श्री नीरज पनवार, सहायक कमाण्डेन्ट 241 वाहिनी सीआरपीएफ एवं श्री कमलेष कुमार साहू, सहायक कमाण्डेन्ट 227 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नये पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 ’’ के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे। आत्मसमर्पित नक्सलियों का विवरण निम्नानुसार है:-*01.मुचाकी जोगा पिता बुधरा उम्र लगभग 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेगड़गट्टा थाना भेज्जी जिला सुकमा।पद माड डिवीजन अन्तर्गत पीएलजीए कम्पनी नंबर 01, प्लाटून नंबर 01 का डिप्टी कमाण्डर/सीवायपीसीएम। ईनाम-08 लाख 02 मुचाकी जोगी पति जोगा उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेगड़गट्टा थाना भेज्जी जिला सुकमा पद पीएलजीए कम्पनी  प्लाटून नम्बर 01 सदस्य/पीपीसीएम ईनाम-08 लाख। किकिड़ देवे पिता स्व0 नंदा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी दोक्कापारा गुफड़ी थाना गादीरास जिला सुकमा। नुवापाड़ा डिवीजन सीतानदी एरिया कमेटी सदस्या एसीएमईनाम-05 लाख ।मनोज उर्फ दूधी बुधरा पिता चमरू उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिंतनार दूधीपारा थाना पुसपाल जिला सुकमा। माड़ डिवीजन डीके प्रेस टीम सदस्य/एसीएमईनाम-05 लाख lमाड़वी भीमा पिता नंदा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा सुरपनगुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम-02 लाख । माड़वी सोमड़ी पति माड़वी भीमा उम्र लगभग 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेट्टागुड़ा सरपंचपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर।मेट्टागुड़ा आरपीसी केएमएस अध्यक्ष ईनाम-02 लाख ।संगीता उर्फ हड़मे माड़वी पिता स्व0 सुकड़ा उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी पैतुलगुट्टा थाना किस्टाराम जिला सुकमा।उसूर एलओएस पार्टी सदस्या ईनाम-02 लाख । माड़वी कोसी पिता हुंगा उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी वेलपोच्चा पेरमापारा थाना कोंटा जिला सुकमा।गोमपाड़ आरपीसी सीएनएम अध्यक्षा ईनाम-02 लाख।  वंजाम सन्नी पति वंजाम माड़ा उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुुफा जिला सुकमा।दुलेड़ आरपीसी सीएनएम अध्यक्षा ईनाम-02 लाख ।  माड़वी मंगली पिता हुंगा उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुुुफा जिला सुकमा।दुलेड़ आरपीसी केएमएस अध्यक्षा ईनाम-02 लाख ।  ताती बण्डी पिता स्व0 हड़मा उम्र वर्ष 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोमगुड़ा ईत्तापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर।पालागुड़ा आरपीसी मिलिषिया कमाण्डर ईनाम-02 लाख।    पुनेम जोगा पिता स्व0 जोगा उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी एर्रनपल्ली किकिरपारा थाना पामेड जिला बीजापुर। एर्रनपल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्य ईनाम 50 हजार रूपये।पुनेम नरसिंग राव पिता स्व0 मल्ला उम्र लगभग 25 वर्ष जाति दोरला निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। दुलेड़ आरपीसी मिलिषिया सदस्य। सोड़ी हुंगा पिता स्व0 हड़मा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। दुलेड़ आरपीसी मिलिषिया सदस्य।वंजाम रामा पिता स्व0 पोज्जा उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी बगड़ेगुड़ा करकापारा थाना केरलापाल जिला सुकमा। पूर्व बगड़ेगुड़ा पंचायत मिलिषिया सदस्य।हेमला नंदे पति गुण्डा उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी नागाराम सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। नागाराम आरपीसी केएमएस सदस्या । हेमला मुके पति नंदा उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी नागराम सरपंचारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। नागाराम आरपीसी केएमएस सदस्या।गोंडसे/मड़कम हुंगा पिता बण्डी उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुलेड़ बंजामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। दुलेड़ आरपीसी मिलिष्यिा डिप्टी कमाण्डर। मड़कम गंगा पिता मुक्का उम्र लगभग 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी बड़ेकेड़वाल थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। सिंघनमड़गू आरपीसी शाखा अध्यक्ष।.माड़वी सोना पिता रामा उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुलेड पोकड़ीपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। दुलेड़ आरपीसी मिलिषिया सदस्य। माड़वी हिड़मा पिता स्व. भीमा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुलेड़ पोकड़ीपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। दुलेड़ आरपीसी मिलिषिया सदस्य।पुनेम कन्हैया पिता कन्ना निवासी चिमलीपेंटा थाना चिंतलनार जिला सुकमा । सुरपनगुड़ा आरपीसी मिलिसिया सदस्य थे प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन