Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

तेन सिंह ठाकुर : माओवादियों के पुराने ठिकानों / डंपों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री बरामद।

माओवादियों के पुराने ठिकानों / डंपों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद l

बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु बल की संयुक्त कार्यवाही l

सुरक्षा बलों की कार्यवाही में ₹65.52 लाख कैश बरामद किया गया, सुरक्षा बलों के द्वारा अब तक की कुल कार्यवाही में ₹7.2852 करोड़ नकद एवं 08.20 किलोग्राम सोना (मूल्य ₹12.80 करोड़) सहित कुल ₹20 करोड़ 08 लाख 52 हजार की संपत्ति बरामद की गई है।

बीजापुर क्षेत्र में विगत एक माह से लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियानों के परिणामस्वरूप पूर्व माओवादी ठिकानों/डंपों से LMG, SLR, Carbine रायफल सहित 32 हथियार एवं नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई है, वहीं वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्यवाही में अब तक कुल 517 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जिला बीजापुर को नक्सलमुक्त घोषित करने के लक्ष्य के अनुरूप जिले में विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में विगत एक माह से जिला बीजापुर पुलिस, डीआरजी, कोबरा एवं सीआरपीएफ के संयुक्त दलों द्वारा सुदूर एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग एवं सुदृढ़ आसूचना तंत्र के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाया गया, जिस पर सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

आज की कार्रवाई के उपरांत वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 461 हथियारों की रिकवरी की जा चुकी है। यह आँकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति एवं विकास की प्रक्रिया निरंतर गति पकड़ रही है। जिला बीजापुर में तैनात सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग एवं मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर संचालित संयुक्त कार्यवाही में आज उल्लेखनीय एवं निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 32 घातक हथियार तथा बड़ी मात्रा में जिंदा राउंड (गोला-बारूद) बरामद किए गए। यह कार्यवाही बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न की गई, जो क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।संयुक्त कार्यवाही में कुल ₹65,52,000/- नगद राशि के साथ एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन, .303 रायफल एवं उनके कारतूस बरामद किए गए हैं । संयुक्त बलों की कार्यवाही के दौरान विगत दिनों थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत कवरगुट्टा के जंगलों में माओवादी डम्प से बरामद लगभग 40 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं नेशनल पार्क एरिया से बरामद 100 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं यूरिया को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया।उक्त कार्यवाही से नक्सलियों की लॉजिस्टिक सप्लाई, हथियार आपूर्ति तंत्र एवं आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर रूप से क्षति पहुँची है। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिला पुलिस बीजापुर द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन एवं प्रभावी अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। शासन की मंशानुसार पुलिस, डीआरजी एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, सतत मुस्तैदी एवं समन्वित अभियान के परिणामस्वरूप जिला बीजापुर निरंतर नक्सलमुक्ति की ओर अग्रसर है । मारे गए नक्सलियों द्वारा बीजापुर क्षेत्र के जंगलों एवं दुर्गम इलाकों में हथियार, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं छिपाकर रखे जाने की संभावना है।आम जनता एवं ग्रामीणजनों से अपील है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री, विस्फोटक वस्तु अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।विगत एक महिना में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से पूछताछ, अन्य आसूचना इनपुट तथा स्थानीय जनसमुदाय के सहयोग के आधार पर रिकवर किये गए हथियार, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईईडी के पुर्ज़े, लॉन्चर एवं अन्य सामग्रियों की संक्षिप्त जानकारी :

1. LMG रायफल - 01 नग

2. SLR रायफल - 04 नग

3. CORBINE रायफल -01 नग

4. 303 रायफल - 05 नग

5. 315 रायफल - 01 नग

6. Single Shot- 05 नग

7. 12 bore - 04 नग

8. BGL लांचर- 07 नग

9. 08 MM पिस्टल- 01 नग

10. VINTAGE BOLT ACTION -01 नग

11. BOLT ACTION- 02 नग

12. LMG मैग्जीन-01नग

13. LMG बैरल- 01 नग

14. SLR रायफल का मैग्जीन - 05 नग

15. .303 रायफल मैग्जीन- 03 नग

16. AK47 रायफल का जिंदा कारतूस - 33 नग

17. SLR रायफल का जिंदा कारतूस - 219 नग

18. INSAS रायफल का जिंदा कारतूा- 01 नग

19. 303 रायफल का जिंदा कारतूस - 181 नग

20. 315 रायफल का जिंदा कारतूस - 118 नग

21. पिस्टल जिंदा कारतूस 16 नग

22. 12 बोर का जिंदा कारतूस - 10 नग

23. बीजीएल सेल - 84 नग

इसके अलावा विस्फोटक, उपकरण, टूल्स, मशीन उपकरण एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है ।

वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही में 234 माओवादी मारे गये, 1192 गिरफ्तार एवं 1003 पुनर्वासित हुए, साथ ही 517 हथियार, 1092 आईईडी तथा कुल ₹20.0852 करोड़ (₹7.2852 करोड़ नकद एवं 08.20 किलोग्राम सोना मूल्य ₹12.80 करोड़) बरामद किया गया । यह उपलब्धियां सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति, सतत अभियान एवं माओवाद उन्मूलन के प्रति दृढ़ संकल्पित है।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन