Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : 24 वे पुलिस अधीक्षक के रूप में जिला नारायणपुर (भा.पु.से )का कमान संभालेंगे - संदीप कुमार पटेल

संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से) ने नारायणपुर जिले के 24वें पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया

नारायणपुर, दिनांक 14 जुलाई 2026।

राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से) के स्थानांतरण उपरांत श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से) ने आज नारायणपुर जिले के 24वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, नक्सल उन्मूलन अभियान, अपराध नियंत्रण एवं जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग से संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिले में शांति, सुरक्षा एवं आमजन के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

पदभार ग्रहण के दौरान नारायणपुर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन