Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : 227वीं बटालियन CRPF ने तोंगपाल में धूमधाम से मनाया 14वां स्थापना दिवस

227वीं बटालियन CRPF ने तोंगपाल में धूमधाम से मनाया 14वां स्थापना दिवस

सुकमा जिले के तहसील तोंगपाल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 227वीं बटालियन ने दक्षिण बस्तर के तोंगपाल स्थित अपने मुख्यालय में बुधवार को 14वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान बल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया।मारोह की शुरुआत कमांडेंट गोपाल कुमार गुप्ता द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने भी मौन रखकर शहीदों को नमन किया।इसके बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में कमांडेंट ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप महानिरीक्षक आनंद सिंह राजपुरोहित शामिल हुए। उनके साथ उप महानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, जिला कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चव्हाण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और जवानों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। इस दौरान खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों और बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।समारोह के अंत में बल की परंपरा के अनुसार ‘बड़ा खाना’ का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, जवानों और अतिथियों ने सहभागिता निभाई।इस अवसर पर उप कमांडेंट शशिकांत राय, सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार साहू, आशुतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो सुकमा

प्रमोद कुमार नाग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन