कांकेर-गढ़चिरौली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी : 12 बोर की 2 राइफलें, जिंदा कारतूस और प्रिंटर जब्त
Ten Singh Thakur
Wed, Sep 30, 2026
कांकेर-गढ़चिरौली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी। जंगल और पहाड़ी इलाके से भारी नक्सल डंप बरामद। 12 बोर की 2 राइफलें, जिंदा कारतूस और प्रिंटर जब्त।छत्तीसगढ़ के कांकेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।बांदे-छोटेबेठिया क्षेत्र के दागुनटोला और पुसगट्टा के जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने एक बड़ा नक्सल डंप बरामद किया है।बस्तर आईजी सुंदरराज पी. और कांकेर एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में जिला बल, बीएसएफ 94वीं वाहिनी और बीडीएस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।बरामद सामान में एक सिंगल बैरल और एक डबल बैरल 12 बोर राइफल, 11 जिंदा कारतूस तथा 2 प्रिंटर समेत अन्य नक्सली सामग्री शामिल है।महाराष्ट्र सीमा से लगे इस संवेदनशील इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त सर्चिंग लगातार जारी है।
प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन