Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: लालबाग दुर्गा मंदिर के सामने अटल परिसर निर्माण का भूमिपूजन

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट लालबाग दुर्गा मंदिर के सामने अटल परिसर निर्माण का भूमिपूजन   मुख्यमंत्री ने जशपुर से किया वर्चुअल भूमिपूजन   वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया सुशासन दिवस वर्चुअल कार्यक्रम   जगदलपुर 25 दिसंबर 2024/ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस और सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जगदलपुर शहर के लालबाग दुर्गा मंदिर के सामने 50 लाख की लागत से अटल परिसर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। नगर निगम जगदलपुर द्वारा वीर सावरकर भवन में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के निर्माता श्री बाजपेयी के 100 वी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रसाशन मंत्री के मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । गौरव का क्षण स्व बाजपेयी की प्रेरणा से कई राजनीतिक जीवन शुरू किया है । आज प्रदेश के सभी नगर निगमों में पचास लाख, नगर पालिका में तीस लाख और ग्राम पंचायतों में बीस लाख की लागत से अटल परिसर का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है ।राज्य सरकार के इस निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं ।इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के बस्तर प्रवास का भी उल्लेख किया जिसमे ग्रामीणों के द्वारा रात्रि काल में भी उनके स्वागत के लिए खड़े रहे थे । कार्यक्रम में सांसद श्री महेश कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री लच्छूराम कश्यप और श्री बैदूराम कश्यप, पार्षदगण, संयुक्त संचालक श्री मिथिलेश अवस्थी, आयुक्त नगर निगम श्री निर्भय साहू सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने लालबाग में निर्माण की जाने वाली अटल परिसर का भूमि पूजन किया । विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन