Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: राज्य स्तरीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग की शानदार समापन माननीय मंत्री केदार कश्यप के आथित्य में भव्यता के साथ हुआ।

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर   राज्य स्तरीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग की शानदार समापन माननीय मंत्री केदार कश्यप के आथित्य में भव्यता के साथ हुआ।   नारायणपुर मेंराज्य स्तरीय तीन दिवसीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग का समापन हुआ। जिला पुलिस नारायणपुर और बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 78 टीमों ने अपना दम खम दिखाया। संघर्ष पुर्ण मैच मेंस डबल में रायपुर के आयुष मखीजा व सुजय तंबोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। वहीं कशमकश भरे मेंस डबल वेटरन्स में डालेश्वर बंजारे और हेमंत भगत विजेता रहे।   मुख्य अतिथि केदार कश्यप मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा परिवहन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने युवाओं से खेलों के माध्यम से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।   कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल,जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप मंडावी,जय प्रकाश शर्मा, डी आई जी बस्तर रेंज कमलोचन कश्यप, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई , पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया  झा सर निक्को प्रबंधन धनराज जैन, कमलजी आहुजा, पवन सुराना, संजय नंदी, मनीष राजपूत kp मिश्रा,समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक और प्रदेशभर से खिलाड़ी उपस्थित रहे।   कभी बम बारूद की धमाकों के रूप में पहचाने जाने वाला नारायणपुर आज खेलों के जरिए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6364946084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन