Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जगदलपुर में पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मिला अंतिम चरण का प्रशिक्षण

  तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जगदलपुर में पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मिला अंतिम चरण का प्रशिक्षण   जगदलपुर, 08 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों सहित मतदान दलों के मतदान अधिकारी-एक, दो एवं तीन को मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए इन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को मतदान तथा मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही उनके शंकाओं का समाधान किया गया। इस दौरान डीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री बीआर बघेल सहित मास्टर्स ट्रेनर्स और निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन